वक्त का पहिया

वक्त का पहिया

इस धरा का इस धरा पर सब धरा रह जायेगा
वक्त का पहिया चल रहा चलता ही ये जायेगा
कितनी भी तू कर ले कोशिश साथ न कुछ जायेगा
रोता हुआ आया था खाली हाथ ही तू जायेगा।

किसकी खातिर जोड़ता क्यों दिलों को तोड़ता
दिल का शीशा एक दिन तेरा चटख ही जायेगा
प्यार कर सबसे तू बंदे वरना नाम भी मिट जायेगा
नाम रट ले ईश का यही काम तेरे आएगा।

ये तेरे गाड़ी ये बंगले सब धरे रह जायेंगे
खैर ख्वाह जितने भी हैं कोई काम न फिर आयेंगे
सब तेरे रिश्ते ओ नाते साथ छोड़ हट जायेंगे
उस सफर पर बस अकेला तुझको पथ है ढूंढना।

इस धरा का इस धरा पर सब धरा रह जायेगा
वक्त का पहिया चल रहा चलता ही ये जायेगा ।।

आभार – नवीन पहल – २१.०४.२०२२❤️❤️👍🌹

# प्रतियोगिता हेतु 


   18
23 Comments

Simran Bhagat

22-Apr-2022 05:31 PM

Nice

Reply

Simran Bhagat

22-Apr-2022 05:22 PM

👍🏻

Reply

Mukesh Duhan

22-Apr-2022 12:57 PM

Nice ji sir

Reply